ब्रेक्सिट अनिश्चितता का ब्रिटेन के व्यापार पर असर : रपट

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के निकलने को लेकर बनी अनिश्चितता से ब्रिटेन में कारोबार पर असर पड़ा है और यह तीन साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। एक नई रपट से यह जानकारी मिली है।

बीबीसी की रपट में सोमवार को कहा गया कि अकाउंटेंसी एंड सर्विसिस समूह बीडीओ ने व्यापार के माहौल पर जारी अपनी रपट में कहा है कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था यूरोपीय संघ के मुद्दे पर 24 जून को हुए जनमत संग्रह से पहले ही मंदी का संकेत दे रही थी।

इस रपट के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र में सबसे ज्यादा मंदी छाई है और अर्थव्यवस्था में रोजगार सृजन दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

बीबीसी ने इस रपट के हवाले से कहा कि बीडीओ के प्रमुख हेमिंगटन ने कहा कि ब्रेक्सिट के कारण छाई अनिश्चितता के कारण ब्रिटेन का निवेश बाधित हुआ है।

हेमिंगटन ने कहा, “हम एक ऐसे महत्वपूर्ण समय में हैं, जहां हमे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए संवेदनशील होना है। हमें कार्ययोजना की जरूरत है, जो निवेश योजनाओं के साथ प्रगति करने के लिए उद्योगों में आत्मविश्वास पैदा कर सके।”

इस रपट में कहा गया है कि औद्योगिक उत्पादन, जो कंपनियों की अगली तिमाही के आर्डर को दिखाता है, वह पिछले महीने गिरकर 99 पर था, जबकि मई में यह 99.7 पर और अप्रैल में 100.6 पर था।

इस दौरान उद्योगों के आशावाद में भी गिरावट आई है। यह मई के 99.4 के मुकाबले जून में घटकर 98.9 पर आ गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493