ब्रेक्सिट : ईयू के साथ एफटीए की समीक्षा करेगा दक्षिण कोरिया

सियोल, 26 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने रविवार को कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के अलग होने (ब्रेक्सिट) पर वह ईयू के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा करेगा।

दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में कहा, “ब्रिटेन के ईयू से आधिकारिक रूप से अलग होने पर ब्रिटेन के लिए दक्षिण कोरिया-ईयू एफटीए अप्रभावी हो जाएगा। लेकिन इसे परिलक्षित करने के लिए एफटीए में संशोधन करना जरूरी लगता है।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका और ईयू ने 2009 में एफटीए पर हस्ताक्षर किए थे। इसके दो साल बाद यह प्रभावी हुआ था।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ब्रिटेन को छोड़कर शेष ईयू के साथ इस पर वार्ता की जाएगी और समझौते में जरूरी संशोधन किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, जब तक ब्रिटेन औपचारिक तौर पर ईयू से बाहर नहीं हो जाता है, तब तक ईयू के साथ दक्षिण अफ्रीका का वर्तमान समझौता लागू रहेगा। ब्रिटेन के संघ से औपचारिक रूप से अलग होने में दो साल लग सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार में छाई वैधानिक अनिश्चितता को दूर करने के लिए सियोल, लंदन के साथ एक अन्य एफटीए पर हस्ताक्षर करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493