ब्रेक्सिट का गुरिंदर चड्ढा की ‘वायसरॉय हाउस’ पर भी असर

लंदन, 26 जून (आईएएनएस)। ब्रेक्सिट (ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने) पर जनमत संग्रह के नतीजों से दुखी सिख मूल की मशहूर ब्रिटिश फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा अपनी आगामी फिल्म ‘वायसरॉय हाउस’ पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं।

‘वायसरॉय हाउस’ भारत के विभाजन की घटनाओं पर आधारित है।

ब्रिटेन ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकलने के पक्ष में मतदान किया था। इस नतीजे से दुखी गुरिंदर चड्ढा को ऐसा लग रहा है जैसे इतिहास खुद को दोहरा रहा है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “2016 में टूटे दिल के साथ 1947 के विभाजन पर आधारित फिल्म का संपादन करना मुश्किल हो रहा है। इतिहास, सबक नहीं लिया। फूट डालो और शासन करो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493