ब्रेक्सिट पर दूसरा जनमत संग्रह मंजूर नहीं : थेरेसा मे

लंदन, 2 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने शनिवार को दूसरे ब्रेक्सिट जनमत संग्रह की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह ब्रिटिश लोकतंत्र के साथ धोखा होगा।

डेली टेलीगराफ वेबसाइट पर शनिवार रात को थेरेसा के आलेख से यह जानकारी मिली।

थेरेसा ने इस आलेख में लिखा, “यह सरकार ब्रिटेन के लोगों के लोकतांत्रिक फैसले को पूरा करेगी और ब्रिटेन अगले साल 29 मार्च को यूरोपीय संघ से औपचारिक रूप से अलग हो जाएगा और हम ऐसा ही करेंगे, हमने एक मजबूत, अधिक बेहतर ब्रिटेन का निर्माण किया है, जो भविष्य के लिहाज से सही है।”

थेरेसा ने कहा कि वह आश्वस्त है कि उनकी सरकार ब्रिटेन के भले के लिए ही काम करेगी।

थेरेसा ने ब्रसेल्स के साथ लंबी-चौड़ी वार्ता के संदर्भ में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तब भी ब्रिटेन इसके लिए तैयार नहीं होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493