ब्रेक्सिट से पहले यूके में 6,000 घृणा अपराधों के मामले

आधिकारिक आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है।

बीबीसी की रिपोर्ट ने नेशनल पुलिस चीफ काउंसिल के हवाले से शुक्रवार को लिखा कि जुलाई के पहले सप्ताह में इन अपराधों में 23 जून को हुए मतदान से कुछ दिन पहले और उसके बाद की तुलना में थोड़ी गिरावट देखी गई थी। लेकिन यह कुल आंकड़े जुलाई 2015 में इसी अवधि के आंकड़ों के समान ही थे।

शीर्ष पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़े अभी तक काफी उच्च स्तर पर बने हुए हैं।

इस साल 16 जून से 30 जून के बीच 3,192 कथित घृणा अपराध दर्ज किए गए और 1 से 14 जुलाई के बीच 3,001 रिपोर्ट दर्ज हुई। इस आधार पर प्रत्येक दिन लगभग 200 रिपोर्ट दर्ज हुईं।

स्कॉटलैंड यार्ड के उपायुक्त क्रेग मैके ने कहा कि ब्रेक्सिट मतदान से पता चलता है कि लोगों के बीच कुछ फैलाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493