ब्रेक्सिट से भारत को बाजार में आसान प्रवेश सुविधा : एसबीआई

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। ब्रेक्सिट के पक्ष में फैसला आने के बाद बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव तो जरूर आएगा, लेकिन इससे भारत को कुछ लाभ भी मिलेगा। यह बात शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अध्यक्ष अरुं धति भट्टाचार्य ने कही।

भट्टाचार्य ने एक बयान में कहा, “किसी भी तरह की अनिश्चितता से बाजार में उतार-चढ़ाव आता है और ब्रेक्सिट कोई अपवाद नहीं होगा। निवेशकों की जोखिम से बचने की जगुत में वित्तीय बाजार में गिरावट आएगी और भारत भी दुनिया के अन्य देशों की तर्ज पर प्रभावित होगा।”

उन्होंने कहा, “व्यापारिक रणनीतियों में तब्दीली आने से हालांकि यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बाजार में आसान प्रवेश की सुविधा मिलने से भारत को लाभ भी मिल सकता है।”

ब्रिटेन में गुरुवार को यूरोपीय संघ से अलग होने (ब्रक्सिट) या साथ बने रहने (ब्रीमेन) के लिए जनमत संग्रह हुआ। शुक्रवार को इसका परिणाम आया जो ब्रेक्सिट के पक्ष में रहा। इसका बाजार पर अत्यधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ा और एक समय बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 1000 अंकों या चार फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 68 के निचले स्तर तक चला गया।

सेंसेक्स दोपहर के कारोबार में हालाांकि कुछ उबरा और दोपहर 2.40 बजे यह 2.48 फीसदी या 670.05 अंकों की गिरावट के सथ 26,332.17 पर कारोबार करते देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493