ब्रेडली कूपर बच्चे की स्कैन को लेकर उत्साहित

लॉस एंजेलिस, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता ब्रेडली कूपर पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पार्टनर इरीना शायक गर्भवती हैं। बताया जाता है कि दोनों बच्चे को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वे गर्भ में पल रहे अपने बच्चे की स्कैन बार-बार देखकर खुश हो रहे हैं।

सूत्र के मुताबिक, कूपर ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वह अपने बच्चे को बहुत प्यार देंगे।

सूत्र ने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया कि ब्रेडली बच्चे को गर्भ के अंदर बढ़ता देख उत्साहित हैं। वह इरीना का खूब ख्याल रख रहे हैं।

सूत्र के मुताबिक, “वे उन पलों को महसूस कर रहे हैं, जब बच्चा गर्भ के भीतर गतिविधियां करता है और उसकी हलचल पेट के ऊपरी हिस्से पर भी महसूस होती है। ब्रेडली इरीना को नियमित तौर पर उनकी चिकित्सक के पास ले जाते हैं और उनका पूरा ख्याल रखते हैं। इरीना स्वस्थ हैं और गर्भ में पल रहा बच्चा भी ठीक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493