ब्रेमेन के क्रूस चोट के कारण लम्बे समय के लिए मैदान से बाहर

ब्रेमेन (जर्मनी), 24 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वेरडर ब्रेमेन के स्ट्राइकर मैक्स क्रूस घुटने में चोट के कारण लम्बे समय के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

ब्रेमेन को लोटे के हाथों चौंकाने वाली हार के बाद जर्मन कप से बाहर होना पड़ा है। उसे इसके अलावा क्रूस के रूप में एक और नुकसान हुआ है।

28 साल के क्रूस ने क्लब के लिए दूसरा ही मैच खेला था। वह इससे पहले वूल्फ्सबर्ग के लिए खेल रहे थे।

क्लब ने कहा है कि वह क्रूस की चोट की गहन जांच करा रहा है, लेकिन उनके शुक्रवार को बायर्न म्यूनिख के साथ होने वाले अहम लीग मुकाबले में खेलना संभव नहीं दिख रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493