ब्रेसलेट पर आ रहा पुरुषों का दिल?

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पुरुष अपने स्टाइल में चार चांद लगाने के लिए एक्सेसरीज के साथ खूब प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने चमड़े, अपेक्षाकृत कुछ कम कीमती पत्थरों और आयातित चीजों से बने ब्रेसलेट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

युवा लोगों की एक्सेसरीज श्रंखला ‘बी बजरंग’ के पास ऐसे ही तमाम ब्रेसलेट उपलब्ध हैं।

इस ब्रेसलेट श्रृंखला के बारे में ‘बी बजरंग’ के प्रबंध निदेशक अर्णव जैन ने कहा, “आपको ब्रेसलेट में एक राजस्थानी कारीगर की दस्तकारी वाले मोती देखने को मिलेंगे, वहीं इन मोतियों को डोर में एक शहरी कारीगर ने पिरोया है। बी बजरंग में हमारे लिए जरूरी है कि हम कारीगर की आय की भरपाई कर पाएं।”

ये ब्रेसलेट हस्तनिर्मित हैं। ये आकर्षक चमड़े व अपेक्षाकृत कुछ कम कीमती पत्थरों से बने हैं। डिजाइन टीम ने प्रत्येक ब्रेसलेट को भारत और दुनियाभर से जुटाई गई चीजों की मदद से बड़ी ही विशिष्ट शैली एवं अनोखे अंदाज में बनाया है।

ये एक्सेसरीज न केवल पार्टी बल्कि दफ्तर, सैर-सपाटे और अन्य मौके पर पहनने के लिए भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493