मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। संगीतकार आर्को प्रवो मुखर्जी ने निर्माता ब्रैंडन फ्रीसन से मुलाकात कर कहा कि उन्होंेने संगीत के बारे में बात करते हुए उनके साथ गुणवत्तापूर्ण व अच्छा समय बिताया।
आर्को ने जारी बयान में कहा, “हम सामान्य कला का जश्न मनाते हैं, जो दुनियाभर के लोगों को जोड़ता है और वह संगीत है। मैंने ब्रैंडन के साथ गुणवत्तापूर्ण व शानदार घंटों समय बिताया। हमेशा एक समान पसंद रखने वाले और संगीत के प्रति समान जुनून रखने वाले दोस्तों का साथ अच्छा लगता है। मैं जल्द ही इस प्रतिभाशाली शख्स के साथ काम करने की उम्मीद करता हूं।”
फिल्म ‘जिस्म-2’ (2012) से लोकप्रिय हुए आर्को ने ‘कपूर एंड संस’, ‘रुस्तम’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
dharmpath.com dharmpath