लॉस एंजेलिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुके हॉलीवुड अभिनेता ब्रैडली कूपर और उनकी प्रेमिका इरिना शायक अपनी पहली संतान के माता-पिता बन गए हैं। दोनों दो साल से रिश्ते में हैं।
लॉस एंजेलिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुके हॉलीवुड अभिनेता ब्रैडली कूपर और उनकी प्रेमिका इरिना शायक अपनी पहली संतान के माता-पिता बन गए हैं। दोनों दो साल से रिश्ते में हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, दोनों की संतान का जन्म दो सप्ताह पहले हुआ।
रूसी सुपरमॉडल शायक (31) और फिल्म ‘सिल्वर लाइनिंग्स’ के अभिनेता कूपर (42) की यह पहली संतान है।
फरवरी में डिज्नीलैंड की यात्रा के दौरान मॉडल का बेबी बंप साफ तौर पर नजर आया था।
तस्वीरें साझा की जाने वाली साइट इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने वाली शायक ने संतान के जन्म पर पिछले दो हफ्तों से अधिक समय से चुप्पी साध रखी है।
शायक और कूपर के प्रतिनिधियों ने भी इस खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की।
dharmpath.com dharmpath