ब्रैड पिट चाहते थे 12 बच्चे

लॉस एंजेलिस, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ब्रैड पिट ने बताया कि वह और उनकी अभिनेत्री पत्नी एंजेलिना जोली 12 बच्चे चाहते थे, लेकिन वह छह बच्चों पर ही रुक गए क्योंकि उनका परिवार पहले ही घर काफी अव्यवस्थित हो गया है।

ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के छह बच्चे हैं जिनके नाम मैडॉक्स (14), पैक्स (11), जहारा (10), सिलो (9) और सात साल के दो जुड़वा नॉक्स और विवियन हैं।

वेबसाइड ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, पिट ने समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ से कहा “मेरा और एंजी का दर्जन भर बच्चों का लक्ष्य था, लेकिन हम छह के बाद रुक गए।”

अभिनेता ने बताया कि परिवार कई बार अव्यवस्थित हो सकता है।

उन्होंने कहा, “बहुत-सा प्यार और लड़ाई होती है। काफी बीच-बचाव करना होता है। लेकिन इसमें बहुत मजा भी आता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493