‘ब्रॉडवे’ शो में हिस्सा लेने भारत आएंगे एलन मेंकेन

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ की शानदार प्रस्तुति के साथ भारत में पहली बार ‘ब्रॉडवे’ के शो का आगाज होने जा रहा है। ऑस्कर विजेता संगीतकार पियानोवादक एलन मेंकेन 21 अक्टूबर को डिजनी द्वारा आयोजित इस लाइव संगीतमय स्टेज कार्यक्रम के प्रीमियर में शामिल होंगे। एक बयान में इसकी पुष्टि की गई है।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और फिल्म इंडस्ट्री की खास हस्तियों को भारत में सबसे पहले इस संगीतमय शो की झलक देखने का मौका मिलेगा, जिनके लिए एक खास रेड कार्पेट प्रीमियर का आयोजन किया गया है।

रेड कार्पेट प्रीमियर में मेंकेन के साथ ही डिजनी थियेट्रिकल समूह के अध्यक्ष व निर्माता टॉम शूमाकर भी शामिल होंगे।

कहानी को 100 से भी ज्यादा संगीत थियेटर कलाकार मंच पर पेश करेंगे। ब्रॉडवे शो की मूल पटकथा और संगीत को कायम रखते हुए इस संगीतमय प्रस्तुति को भारत में तैयार किया गया है। इसका निर्देशन विक्रांत पवार ने किया है।

मुंबई में इसे एसवीपी स्टेडियम में प्रस्तुत किया जाएगा और दिल्ली में दर्शक त्यागराज स्टेडियम में इसका आनंद उठा पाएंगे।

दिल्ली में 18 दिसम्बर से और मुंबई में 23 अक्टूबर से कार्यक्रम का आगाज होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493