‘ब्रोकन हॉर्सेज’ की स्क्रीनिंग सोमवार को

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर भारतीय फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ब्रोकन हॉर्सेज’ की मुंबई में सोमवार को होने जा रही स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई दिग्गज और युवा निर्देशकों के शिरकत करने की संभावना है।

‘ब्रोकन हॉर्सेज’ की स्क्रीनिंग में रमेश सिम्मी, प्रदीप सरकार, सुधीर मिश्रा, श्रीराम राघवन, अभिषेक कपूर, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल, तिग्मांशु धूलिया, सुभाष कपूर, बिजॉय नांबियार और निखिल आडवाणी सरीखी नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी।

एक बयान में कहा गया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग सोमवार शाम होगी।

विधु द्वारा लिखित, निर्देशित व निर्मित ‘ब्रोकन हॉर्सेज’ ट्रेलर रिलीज के बाद से ही वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है। फिल्म का ट्रेलर महानायक अमिताभ बच्चन और ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने मिलकर जारी किया था।

फिल्म में विंसेंट डीओनोफ्रियो, एंटन येल्चिन, क्रिस माकर्वेट और मारिया वैल्वर्ड मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493