ब्रोकरेज कंपनियों के शुद्ध लाभ में भारी वृद्धि

एसएसी ने कहा कि 2015 में चीन की 125 ब्रोकरेज कंपनियों का कुल शुद्ध लाभ 244.76 अरब युआन (36.97 अरब डॉलर) रहा।

एसएसी के आंकड़े के मुताबिक, 2014 में 120 ब्रोकरेज कंपनियों का कुल शुद्ध लाभ 96.55 अरब युआन था।

2015 में 125 ब्रोकरेज कंपनियों की कुल आय 575.16 अरब युआन रही, जो 2014 में 120 कंपनियों के लिए 260.28 अरब युआन थी।

प्रमुख शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 2015 में 9.4 फीसदी तेजी दर्ज की गई।

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2014 के बाद से चीन के शेयर बाजार में लगातार तेजी देखी गई और मध्य जून 2015 में गिरावट का सिलसिला शुरू होने से पहले सूचकांक में अगस्त 2014 की स्थिति के मुकाबले 150 फीसदी तेजी दर्ज की जा चुकी थी। गर्मियों की गिरावट के बाद भी हालांकि सूचकांक 9.4 फीसदी तेजी से बंद हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493