ब्लाटर पर ब्रिटिश हास्य कलाकार ने बरसाए नकली नोट

ज्यूरिख, 20 जुलाई (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियमक संस्था फीफा के अध्यक्ष सेप ब्लाटर पर सोमवार को इंग्लैंड के हास्य कलाकार ने नकली नोट बरसाए।

इंग्लिश कॉमेडियन सिमोन ब्रॉडकिन दरवाजा फांदकर ब्लाटर के संवाददाता सम्मेलन में घुस गए और अपने कार्यालय में बैठे ब्लाटर पर नकली नोटों की बरसात कर दी।

ब्रॉडकिन अपनी निभाई गई एक भूमिका के नाम ली नेल्सन के नाम से काफी मशहूर हैं।

समाचार पत्र डेली मेल के वेब पोर्टल पर प्रसारित रपट के अनुसार ब्रॉडकिन ने ब्लाटर पर नोटों की बरसात करते हुए कहा, “यह उत्तर कोरिया विश्व कप-2026 के लिए है।”

ब्लाटर पर नोटों की बरसात करने के बाद ब्रॉडकिन पत्रकारों की ओर कुछ कहने के लिए बढ़े, लेकिन ब्लाटर के इशारे पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया।

ब्लाटर ने बाद में कहा कि वह फीफा के आगामी अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में नहीं खड़े होंगे।

ब्रॉडकिन को वहां से हटाए जाने के बाद ब्लाटर भी कमरे से निकल गए और कुछ ही देर में वापस आकर कहा, “इसका फुटबाल से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने अपनी दिवंगत मां को याद किया और उन्होंने कहा कि ‘चिंता मत करो’, यह अज्ञानता वश किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493