ब्लास्टर्स से पुणे आए ह्यूम

पुणे, 2 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी पुणे सिटी ने कनाडा के स्ट्राइकर इयान ह्यूम को आने वाले सीजन के लिए अपने साथ शामिल कर लिया है।

क्लब ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

ह्यूम आईएसएल की दो बार की उप-विजेता केरला ब्लास्टर्स और एटीके से खेलने के बाद पुणे में आ रहे हैं। उन्होंने आईएसएल के चार सीजन में अभी तक 28 गोल किए हैं। वह आईएसएल में सबसे ज्यादा 59 मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

ह्यूम के आने वाले क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मोडवेल ने कहा, “ह्यूम पिछले सीजन में चोटिल हो गए थे। सर्जरी के बाद वह छह महीने आराम कर चुके हैें। वह हमारी मेडिकल टीम की देखरेख में रहेंगे और प्री-सीजन में टीम के साथ अभ्यास करेंगे। अगर सब कुछ अच्छा रहा तो हमें उम्मीद है कि वह 12 से 14 सप्ताह में वापसी कर लेंगे।”

उन्होंने कहा, “वह काफी प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। हमें उम्मीद है कि वह इस सीजन अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी करेंगे।”

नई टीम के साथ करार पर ह्यूम ने कहा, “आईएसएल में वापस आना और पुणे से जुड़ना मेरे लिए मुश्किल फैसला नहीं रहा है। मेरी क्लब और उनकी मेडिकल टीम के साथ लंबी चर्चा हुई है। मुझे उम्मीद है कि हम मिलकर जल्दी सुधार करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493