नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। आजकल वातावरण में वायुजनित धूल, दूषित तत्व, धुआं, एलर्जन्स, वायरस और केमिकल्स ट्रैपिंग की समस्या बढ़ गई है ऐसे में हवा को शुद्ध करने के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी ब्लूएयर ने गुरुवार को भारतीय बाजार में में दो नए एयर प्यूरीफायर लांच किए हैं।
लांच किए गए प्यूरीफायर में ब्लूएयर ब्लू की कीमत 22,990 रुपये और ब्लूएयर न्यू स्मार्ट क्लासिक की कीमत 55,000 रुपये रखी गई है। ब्लूएयर के निदेशक (दक्षिण एशिया क्षेत्र) गिरीश बापट ने बताया, “हमारा मिशन भारतीय महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को घर या भवन के अंदर सुरक्षित हवा उपलब्ध कराना है और बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से स्वास्थ्य चुनौतियों से सुरक्षित करना है।”
गिरीश ने बताया, “भारत के तेजी से उभरते एयर प्यूरिफायर मार्केट में ब्लूएयर प्रीमियम सेगमेंट में ब्रांड लीडर रहा है। हमारे नए ब्लू एयर प्यूरिफायर के लांच ने अधिक से अधिक लोगों को घर पर साफ हवा में सांस लेने का अवसर प्रदान किया है।”
ब्यूएयर ने अपने नए एयर प्यूरिफायर को और भी बेहतर बनाया है। इसके यूजर इंटरफेस, हवा को फिल्टर करने की क्षमता और लुक में सुधार किया गया है। यह बिल्ट इन क्लीन एयर इंटेलीजेंस तकनीक से लैस है, जो कमरे के अंदर की हवा का प्रदूषक भांपकर उसके अनुरूप काम करती है।
नई पीढ़ी के प्यूरिफायर के ये मॉडल 20 फीसदी अधिक हवा साफ करते हैं, साथ ही ये पुराने मॉडल की अपेक्षा अधिक तेजी से काम करते हैं। साथ ही इससे निकलने वाली शोर को भी कम किया गया है। इसकी फैन तकनीक में सुधार किया गया है, जिससे यह कम बिजली की खपत करती है।
ब्लूएयर ने प्यूरिफायर्स के लिए दिल्ली और मुंबई में कंपनी के खुदरा कारोबार के विस्तार की घोषणा भी की, जिसका आने वाले महीनों में देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी विस्तार किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath