ब्लूस्टार ने 40 इंवर्टनर स्लिप्ट एसी समेत 100 नए एयर कंडीशनर उतारे

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। एयरकंडीशनर और वाणिज्यिक रेफ्रिजेशन की प्रमुख कंपनी ब्लूस्टार लिमिटेड ने भारतीय बाजार में 40 नए उच्च ऊर्जा दक्ष 3-स्टार और 5-स्टार एयरकंडीशनर समेत कुल 100 नए एयर कंडीशनर उतारे हैं।

कंपनी ने एक बयान में मंगलवार को कहा कि ये एयरकंडीशनर 2018 के बीईई ऊर्जा-दक्षता मानकों पर खरे उतरते हैं, जो आवासीय, वाणिज्यिक और सांस्थानिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। ब्लूस्टार 75 साल पुरानी कंपनी है और साल 2011 में कंपनी ने आवासीय खंड में कदम रखा है, जिसकी वर्तमान में बाजार हिस्सेदारी 11.5 फीसदी है।

कंपनी की नई रेंज को लांच करते ब्लूस्टार लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक बी. थियागराजन ने कहा, “साल 2017 में जनवरी से दिसंबर की अवधि के बीच देश में रूम एयर कंडीशनर का बाजार 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा, जिसमें ब्लूस्टार ने 15 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी हासिल की। इस साल तेज गर्मी का मौसम होने का मजबूत संकेत है और बाजार में मांग में वृद्धि के कारण कारोबार में तेजी की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा, “हमने लगातार 2011 के बाद से साल-दर-साल बाजार की विकास दर से बेहतर प्रदर्शन किया है और कंपनी ने महत्वपूर्ण बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। हम भविष्य को लेकर आशावादी हैं और वित्त वर्ष 2018-19 में 12.5 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद रखते है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493