जेफ ने ट्वीट कर बताया कि अमेरिका के बीई-3 इंजन द्वारा संचालित न्यू शेपर्ड रॉकेट शनिवार सुबह सफलतापूर्वक पश्चिमी टेक्सास स्थित कंपनी के प्रक्षेपण स्थल पर वापस उतार लिया गया है।
उन्होंने लिखा, “बीई-3 इंजन का पुनरारंभ और बूस्टर लैंडिंग त्रुटिहीन रहा। एक ही रॉकेट का तीसरा इस्तेमाल।”
कंपनी इससे पहले इसी रॉकेट का दो परीक्षण नवंबर और जनवरी में कर चुकी है। इन दो परीक्षणों में रॉकेट 1,000 किलोमीटर से कुछ अधिक ऊंचाई तक गया था, जिसे अंतरिक्ष की शुरुआत माना जाता है।
ब्लू ओरिजिन की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्पेसएक्स ने भी दिसंबर में अपने एक रॉकेट को सफलतापूर्वक धरती पर उतारा था। स्पेसएक्स ने हालांकि इस रॉकेट को धरती की निचली कक्षा से वापस उतारा था, जिसे तकनीकी रूप से काफी कठिन माना जाता है।
dharmpath.com dharmpath