ब्लू माउंट कंपनी यूवी फिल्टर युक्त अल्कलाइन आरओ लांच करेगी

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। वाटर प्यूरीफायर कंपनी ब्लू माउंट 14 मई को यूवी फिल्टरयुक्त नया अल्कलाई आरओ फिल्टर लांच करेगी। कंपनी ने दूसरी सालगिरह के मौके पर लांच का ऐलान किया है।

ब्लू माउंट अप्लायन्सेज के प्रबन्ध निदेशक विशाल गुप्ता ने कहा, “नया सिस्टम अल्कलाइन आरओ प्रोसेस के अलावा एंटी-ऑक्सीडेन्ट अल्कलाइन वॉटर के कई फायदे देता है, जैसे शरीर का पीएच बैलेन्स बनाए रखना तथा कोशिकाओं में जलस्तर (सैल्युलर हाइड्रेशन) में सुधार लाना। अल्कलाइन आरओ वॉटर एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेन्ट है। इसका यूवी फिल्ट्रेशन पानी में कोई अतिरिक्त रसायन मिलाए बिना 99.9 फीसदी सूक्ष्मजीवों को नष्ट कर देता है।”

गुप्ता ने कहा, “हमारे सभी सॉफ्टनर्स में एनएसएफ सर्टिफाईड मीडिया का ही इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही ब्लू माउंट में इस्तेमाल किए जाने वाले रेजिन की गुणवत्ता बाजार में सर्वश्रेष्ठ है।”

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं ब्लू माउंट की ब्राण्ड अम्बेसडर करिश्मा कपूर ने कहा, “ब्लू माउंट के सभी उत्पाद अल्कलाइन वॉटर टेक्नोलोजी पर आधारित है। हर उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण पानी उपलब्ध कराना कम्पनी का मुख्य उद्देश्य है। ब्लू माउंट 6 वर्गों में डोमेस्टिक अल्कलाइन आरओ वॉटर प्यूरीफायर के 16 वेरिएन्ट पेश करती है। सभी यूनिट्स के आउटपुट अल्कलाइन वॉटर का पीएच 7 से अधिक है।”

पिछले कुछ सालों के दौरान ब्लू माउंट ने दुनिया भर में अपना विस्तार किया है। इसे इंडियाज ग्रेटेस्ट ब्राण्ड 2015-16 तथा एशियाज ग्रेटेस्ट ब्राण्ड 2016-17 के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। कम्पनी की अफगानिस्तान, बांग्लादेश, लंका, मिस्र, नाईजीरिया और नेपाल में सशक्त मौजूदगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493