ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में मची स्टाइल की धूम

गुरुग्राम, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में स्टाइल की धूम रही। तपन राज और दिल्ली पीस एंसेम्बल की धुनों पर शीर्ष डिजाइनर मनीश अरोड़ा के आकर्षक और नए डिजाइन ने गुरुग्राम में धूम मचा दी। श्रद्धा कपूर ने मनीष अरोड़ा की डिजाइन में सजकर हर किसी को सम्मोहित किया।

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2017 का थीम है, ‘स्टाइल : आपकी सोच से आगे’- स्टाइल की प्रमाणिकता और अनूठेपन का उत्सव, जिसका अर्थ है रूढ़ियों को तोड़कर नई परिभाषा गढ़ना और दुनिया को बताना कि स्टाइल ऐसी भी हो सकती है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं है।

इस अवसर पर परनॉड रिकार्ड इंडिया के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेन्ट राजा बैनर्जी ने कहा, “आज के ग्राहक के लिये अनोखा स्टाइल और उसकी अभिव्यक्ति महत्वपूर्ण है। इसलिए स्टाइल मूलरूप से लोकतांत्रिक है। यह प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अनूठी पहचान बनाने की क्षमता और प्रमाणिकता के लिए प्रयास है, जो रूढ़ियों को तोड़ता है। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2017 स्टाइल और अच्छी पसंद की सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति है, जो फैशन, संगीत और बॉलीवुड की सबसे बड़ी हस्तियों के साथ इस सोच को जीवंत करती है। हमेशा की तरह, हमारा प्रयास अपने ग्राहकों को एक अनदेखा और रोमांचक अनुभव प्रदान करने का है।”

डिजाइनर मनीष अरोड़ा ने कहा, “मेरा कलेक्शन पेरिस के मेरे 10 वर्षो के अनुभव का सार है। यह स्वरूपों, स्वरों और प्रभावों का सम्मिश्रण है। कैमिस, सीक्विन बॉक्सर शॉर्ट्स से लेकर डेनिम जिलेट्स और स्टेटमेंट गाउन्स तथा अरेबिक प्रिंट्स की विविधता, मध्य पूर्व की वास्तु ज्यामिती, पारंपरिक भारतीय जरदोजी एंब्रॉयडरी और एजटेक एनिमैलिया पिंट्र्स तक यह भव्यता और रूढ़ि से मुक्ति का अद्भुत सम्मिश्रण है। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर इस कलेक्शन के प्रदर्शन का उपयुक्त मंच है, क्योंकि यह उस स्टाइल का प्रतीक है, जो आपकी सोच से आगे है।”

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में टेक्नो इलेक्ट्रोनिका संगीत के लिए प्रसिद्ध गै्रन ऊर्फ गौरव रैना के साथ संगीतकारों और गायकों तपन राज और दिल्ली पीस एंसेम्बल की धुनों पर बेहतरीन डिजाइन प्रस्तुत किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493