ब्लेक शेल्टन बेहतरीन शख्स : ग्वेन स्टेफनी

लॉस एंजेलिस, 23 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका ग्वेन स्टेफनी ने अपने प्रेमी ब्लेक शेल्टन को प्रति अपने प्यार को दर्शाते हुए उन्हें बेहतरीन शख्स करार दिया है।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, टीवी शो ‘लेट नाइट विद सेथ मेयर्स’ में स्टेफनी (47) से गायन शो ‘द वॉयस’ के पैनल कोच शेल्टन के साथ रोमांस के बारे में पूछा गया।

गायिका ने कहा, “वह बेहतरीन शख्स हैं। मैं ब्लेक से प्यार करती हूं। वह बहुत अद्भुत हैं और यह महत्वपूर्ण बात है। वह उत्साह से लबरेज, खुशमिजाज और अद्भुत शख्स हैं।”

स्टेफनी गायन शो ‘द वॉयस’ के 12वें सीजन में वापसी कर रही हैं और उन्होंने इस शो में शेल्टन की टीम को मात देने का पक्का इरादा कर लिया है।

यह पूछे जाने पर कि शो में एक-दूसरे के साथ प्रतिद्वंद्विता से क्या उनके निजी संबंध प्रभावित हुए, गायिका ने कहा कि उन्होंने (शेल्टन) बैचेनी भरी कुछ रातें गुजारीं!

यह जोड़ा नवंबर 2015 से डेट कर रहा है। स्टेफनी ने कहा कि साल 2014 में इस शो से जुड़ने के बाद वह शेल्टन की प्रशंसक बन गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493