ब्लेज ऑटोमेशन ने स्मार्ट होम्स के लिए आईओटी उत्पाद उतारे

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। वैश्विक इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) कंपनी ब्लेज ऑटोमेशन ने बुधवार को भारतीय बाजार में ‘बी. वन हब’ लांच किया, जिससे घरों के मालिक आसानी से सुरक्षा, माहौल व मनोरंजन को नियंत्रित व स्वचालित कर सकेंगे।

‘बी. वन हब’ की कीमत 15,000 रुपये से शुरू होती है और यह भारतीय बाजार में अगस्त से उपलब्ध होगा।

‘बी. वन हब’ फिलहाल जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध है।

ब्लेज ऑटोमेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीधर पोनुगुपति ने एक बयान में कहा, “भारतीय स्मार्ट-होम का बाजार करीब 8,800 करोड़ रुपये का है और बी. वन हब के साथ घर मालिकों को सबसे उन्नत और सबसे किफायती डिवाइस की पेशकश करेंगे।”

कंपनी का दावा है कि उसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहले से ही 260 करोड़ रुपये का आर्डर प्राप्त हुआ है।

ब्लेज ऑटोमेशन के अध्यक्ष अर्जुन वल्लुरी ने बताया, “हम दुनिया का सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जानेवाला होम ऑटोमेशन और सिक्युरिटी हब बनना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493