लंदन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की राजधानी स्थित उच्च न्यायालय ने सोमवार को इराकी सेना के पूर्व चीफ ऑफ स्टॉफ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के खिलाफ इराक युद्ध को लेकर चलाए जाने वाले एक निजी मुकदमे पर रोक लगा दी।
समाचार पत्र गार्जियन की रपट के मुताबिक, जनरल अब्दुल वाहेद शन्नान अल रब्बात ने ब्लेयर पर 2003 में सद्दाम हुसैन को उखाड़ फेंकने को लेकर इराक पर हमले के लिए ‘आक्रामकता के अपराध’ का आरोप लगाया।
अदालत ने कहा कि ऐसा कोई अपराध इंग्लैंड व वेल्स में नहीं हुआ है और अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि मामले को आगे बढ़ाने की संभावना नहीं है।
इराक के पूर्व सेना प्रमुख, ब्लेयर और उस समय के दो अन्य प्रमुख मंत्रियों – विदेश मंत्री जैक स्ट्रा व अटार्नी जनरल लार्ड गोल्डस्मिथ पर मुकदमा चलाना चाहते थे।
रपट में कहा गया है कि बीते साल वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने निजी अभियोग चलाने की मांग ठुकरा दी थी।
dharmpath.com dharmpath