‘ब्लैक एक्सिलेंस’ में नजर आएंगे बैरिस, राशिदा जोन्स

लॉस एंजेलिस, 12 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी लेखक-निर्माता केन्या बैरिस अपनी पहली नेटफिल्क्स सीरीज ‘ब्लैक एक्सिलेंस’ की तैयारी कर चुके हैं।

यह एक सिंगल कैमरा कॉमेडी होगी।

बैरिस इस शो में राशिदा जोन्स के विपरीत अभिनय करेंगे। पेरेंटिंग, संबंधों, नस्ल और संस्कृति के प्रति बैरिस के दृष्टिकोण से उनका यह किरदार प्रेरित है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस सीरीज से फिर से ‘फैमिली सिटकॉम’ की एक नई शुरुआत होगी।

कई सूत्रों ने वैरायटी डॉट कॉम को बताया कि, यह सीरीज लैरी डेविड की ‘कर्ब योर एन्थुसिएज्म’ जैसी होगी।

बैरिस और जोन्स, हेल रॉथस्टीन के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगे। हेल इससे पहले ‘ब्लैक-इश’ और ‘ग्रोन-इश’ में बैरिस के साथ काम कर चुके हैं।

बैरिस इस शो को अपने खालाबो इंक सोसायटी के तहत प्रोड्यूस करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493