ब्लैक चीना की कार में टक्कर मारी गई

लॉस एंजेलिस, 25 जून (आईएएनएस)। मॉडल ब्लैक चीना यहां एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं।

वेबसाइट, ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, दुर्घटना शनिवार को उस समय हुआ, जब 29 वर्षीय मॉडल कैलिफोर्निया के स्टूडियो सिटी से गुजर रही थीं और उनकी सफेद रंग के रॉल्स रॉयस कार को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी।

लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग (एलएपीडी) के अधिकारियों ने चीना की कार को टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को पकड़ लिया और इस बात की जांच की क्या वह नशे की हालत में था या नहीं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

चीना को कथित तौर पर एंबुलेंस में ले जाया गया, जहां 45 मिनट तक उनका जांच किया गया। उन्हें कोई चोट नजर नहीं आई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह एक मित्र के साथ चली गईं, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493