लॉस एंजेलिस, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चैडविक बॉसमैन के अभिनय से सजी ‘ब्लैक पैंथर्स’ से अभिनेता फॉरेस्ट व्हिटेकर भी जुड़ गए हैं।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘क्रीड’ जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके रयान कूग्लेर की फिल्म में माइकल बी जॉर्डन, ल्युपिटा न्योंगो, दनाई कलोया और फ्लोरेंस कासुंबा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म में बॉसमैन टीचाला की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वह अफ्रीकी राजकुमार हैं, जो पिता की हत्या के बाद सिंहासन पर बठै हैं।
मार्वेल ने मई में ‘कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर’ के किरदार के बारे में जानकारी जाहिर की थी। यह फिल्म 16 फरवरी, 2018 को रिलीज होगी।
‘कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर’ में व्हिटेकर जूरी की भूमिका में और कासुंबा अयो की भूमिका में नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath