‘ब्लैक पैंथर’ के सीक्वल की योजना बना रहे निर्माता

लंदन, 11 मार्च (आईएएनएस)। मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीग का कहना है कि ‘ब्लैक पैंथर 2’ के लिए पुख्ता योजना सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

लंदन, 11 मार्च (आईएएनएस)। मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीग का कहना है कि ‘ब्लैक पैंथर 2’ के लिए पुख्ता योजना सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ भले ही फरवरी में रिलीज हुई है, लेकिन फीग ने इसके सीक्वल की भी पुष्टि कर दी है।

‘ब्लैक पैंथर 2’ के बारे में पूछे जाने पर 44 वर्षीया अभिनेता ने कहा, “बताने के लिए कुछ खास नहीं है, केवल इतना ही कहना चाहूंगा कि हम बिल्कुल इस पर काम करेंगे।”

वॉल्ट डिजनी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित ‘ब्लैक पैंथर’ में लुपिटा न्योंगो, माइकल बी. जॉर्डन, दानई गुरिरा, लेटिटिआ राइट, एंजेला बैसेट, फोरेस्ट व्हिटकर और मार्टिन फ्रीमैन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493