भंडारकर की ‘पेज 3’ हुई 10 साल की

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार मधुर भंडारकर की सफल फिल्म ‘पेज 3’ को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं। भंडारकर कहते हैं कि वह इस दिन को अपनी यादों में संजोकर रखते हैं।

21 जनवरी, 2005 को रिलीज हुई ‘पेज 3’ एक महिला पत्रकार के नजरिए से भारतीय सेलिब्रिटीज की जीवनशैली को पेश करती है।

भंडारकर ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “मेरी जिंदगी के सफर के ऐसे कई पृष्ठ व अध्याय हैं, जिन्हें में सच में संजोकर रखता हूं। आज ‘पेज 3’ 10 साल की हो गई। धन्य महसूस कर रहा हूं।”

इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, अतुल कुलकर्णी व तारा शर्मा हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493