भंसाली की ‘मनम’ का हिदी रीमेक बनाने में दिलचस्पी

चेन्नई, 4 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेजगत को ‘ब्लैक’, ‘गुजारिश’ व ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्में दे चुके फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने तेलुगू की अतिसफल फिल्म ‘मनम’ का हिंदी रीमेक बनाने की इच्छा जताई है। इस फिल्म में अक्कीनेनी कुनबे की तीन पीढ़ियों के सितारों ने काम किया है।

‘मनम’ के निर्देशक विक्रम कुमार ने आईएएनएस को बताया, “मैं जब हाल में मुंबई में शूटिंग कर रहा था, तो फिल्म के हिंदी रीमेक के संबंध में उनसे मुलाकात की थी। हम हालांकि फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उनकी अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत फिल्म का रीमेक बनाने में दिलचस्पी है।”

तेलुगू फिल्म ‘मनम’ में दक्षिण भारत के दिग्गज दिवंगत अभिनेता अक्कीनेनी नागेश्वर राव, उनके बेटे नागार्जुन और उनके पौते नागा चैतन्य और अखिल हैं।

‘मनन’ को दर्शकों व समीक्षकों दोनों से जबर्दस्त सराहना मिली थी, जो पुनर्जन्म की कहानी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493