‘भक्तों की भक्ति..’ में अतिथि भूमिका निभाएंगे करण शर्मा

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘प्यार का बंधन’, ‘बा बहू और बेबी’ और ‘मोही’ जैसे धारावाहिकों में अपने किरदार के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता करण शर्मा टेलीविजन धारावाहिक ‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’ में अतिथि भूमिका निभाते नजर आएंगे।

करण ने कहा, “मैं वास्तविक जीवन में आध्यात्मिक व्यक्ति हूं, इसलिए जब मुझे इस शो में अतिथि भूमिका निभाने के लिए कहा गया तो भक्ति विषय के कारण इसे मना नहीं कर पाया।”

धारावाहिक में करण एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे, इसके लिए उन्होंने शून्य तापमान में देश के लिए लड़ने वाले सैनिकों के बारे में जानने के लिए जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग का दौरा किया।

बर्फ में शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए करण ने कहा, “जब हम वहां शूट के लिए गए, तो काफी गर्मी थी हालांकि, हमने बर्फ की बजाय नमक का प्रयोग किया।”

‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493