‘भगवान दास’ की भूमिका में अब राजेश कुमार

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। छोटे पर्दे के चर्चित धारावाहिक ‘नीली छतरी वाले’ में अब मुख्य किरदार ‘भगवान दास’ की भूमिका बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा की जगह अभिनेता राजेश कुमार निभाएंगे।

राजेश को आज भी मशहूर हास्य धारावाहिक ‘साराभाई वर्सिज साराभाई’ में भोले-भाले युवक रोसेश की भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है।

राजेश को उम्मीद है कि वह यशपाल द्वारा उठाए गए धारावाहिक के स्तर को और ऊपर ले जाएंगे।

राजेश ने एक बयान में कहा, “मेरे लिए महान अभिनेता यशपाल की जगह लेना एक चुनौती है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं अपनी नई भूमिका के साथ न्याय कर पाऊंगा और अपने व यशपालजी के प्रशंसकों को निराश नहीं करूंगा।”

यशपाल को ‘गंगाजल’, ‘लगान’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह कहते हैं कि रंगमंच के प्रति उनकी मोहब्बत ने ही उन्हें छोटे पर्दे को अलविदा कहने के लिए कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493