भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थलों का किया जायेगा विकास: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

bhopal news:मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यादव समाज का देश के विकास में बड़ा योगदान है। समाज ने खेती-किसानी, दुग्ध उत्पादन, गो-पालन, देश की सुरक्षा, खेल, शिक्षा, व्यापार-व्यवसाय सहित विकास के हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा पाकर इस समाज ने अपनी उन्नति की है और देश में अपना विशेष स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण विश्व गुरू हैं और सर्वव्यापी हैं। उन्होंने गीता के माध्यम से देश-दुनिया को नई राह दिखाई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी लीलाओं से संबंधित मध्यप्रदेश में स्थित सभी स्थानों को चिन्हित कर उनका विकास किया जायेगा। उज्जैन में सांदीपनि आश्रम का भी विकास किया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493