भदोही में दिखेगी ‘अक्षरधाम’ की झलक

अब तक कई देसी और विदेशी मंदिरों के मॉडल तैयार किए जा चुके हैं। जिले में इस तरह का कोई और पंडाल नहीं बनाया जाता। इस बार मां के भक्तों को नवरात्र में स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। पंडाल निर्माण पर पूजा समिति 25 लाख रुपये खर्च करेगी। विशाल पंडाल का निर्माण करने पश्चिम बंगाल से आए कारीगर और मूर्तिकार एक माह पहले से इस काम में जुट गए हैं। समिति का कहना है कि यह पूजा पंडाल अपने आप में अद्वितीय होगा।

समिति पूरे नौ दिन पूजा का आयोजन करती है। इस बार पूजा का आयोजन 19 अक्टूबर से 26 तक किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक उदयभान सिंह उर्फ डाक्टर सिंह ने बताया कि भदोही में पूजा पंडाल के रूप में स्वामी नारायण मंदिर की प्रतिकृति बनाई जा रही है। इस विशाल पंडाल के निर्माण में 12 ट्रक बांस, पांच ट्रक लकड़ी 10 हजार मीटर कपड़ा और दूसरी कई तरह की सामग्री का उपयोग हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यह पूरे पूर्वाचल में अपने तरीके का अनोखा पूजा पंडाल होगा, जो डेढ़ माह में तैयार होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493