भविष्य में और भी सुविधाजनक होंगे स्र्माटफोन : सचिन

मुम्बई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर प्रौद्योगिकी में और विशेष रूप से स्मार्टफोनों की आधुनिकता से काफी खुश हैं।

सचिन का कहना है कि स्मार्टफोन हमारे जीवन पर नियंत्रण कर रहे हैं और इसे और भी सुविधाजनक बना रहे हैं।

सचिन ने एक डिजिटल कंपनी ‘ऑक्सीजेन’ के एक प्रचार समारोह में कहा, “स्मार्टफोन वास्तव में हमारे जीवन को नियंत्रित कर रहे हैं, फिर चाहे वो आपकी छोटी से छोटी जरूरत क्यों न हो? समय के बीतने के साथ ही यह हमारे लिए और भी सुविधाजनक हो जाएंगे।”

तेंदुलकर ने बताया कि पहले के समय में किस तरह बिना मोबाइल फोन के परिजनों के साथ संपर्क रखने में परेशानी होती थी।

तेंदुलकर ने कहा कि राष्ट्र द्वारा डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करने की प्रवृत्ति उन्हें संतुष्टि देता है और यह बेहतरीन है। उन्होंने यह भी साझा किया कि ड्रेसिग रूम में कंप्यूटरों के आने के बाद से मैच से संबंद्धित सभी रणनीतियों और समीक्षाओं के बारे में कम्पयूटरों के माध्यम से ही चर्चा की जाने लगी।

सचिन ने साल 2013 में क्रिकेट जगत से सन्यास लिया था और उन्होंने अपने करियर में 220 टेस्ट मैच खेले हैं तथा विभिन्न प्रारूपों में कुल 35,000 रन बनाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493