भाई संग प्रस्तुति के लिए उत्साहित अरमान मलिक

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। ‘एमटीवी अनप्लग्ड’ पर संगीत प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए तैयार गायक अरमान मलिक का कहना है कि वह हमेशा अपने भाई अमाल के साथ प्रस्तुति का इंतजार करते हैं।

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। ‘एमटीवी अनप्लग्ड’ पर संगीत प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए तैयार गायक अरमान मलिक का कहना है कि वह हमेशा अपने भाई अमाल के साथ प्रस्तुति का इंतजार करते हैं।

अरमान ने कहा, “मैं अपने भाई अमाल मलिक के साथ प्रस्तुति के लिए उत्सुक हूं क्योंकि आपको रोजाना ऐसा मौका नहीं मिलता, जहां हमारे परिवार के संगीत की चमक दुनिया भर में उज्जवल हो।”

यह शो में उनकी पहली उपस्थिति होगी, जहां वे अपने दादा सरदार मलिक को ‘मैं रहूं ना रहूं’ गाकर श्रद्धांजलि देंगे।

अरमान ने कहा, “‘एमटीवी अनप्लग्ड’ एक अद्भुत मंच है, जहां कलाकार दिलचस्प तरीके से अपनी रचनात्मकता पेश कर सकते हैं। मैं शो में पहली बार भाग लेने के लिए उत्साहित और रोमांचित हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493