भाग्यशाली हूं कि अच्छे गीत मिले : अरिजीत सिंह

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हिन्दी सिने जगत के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह इस बात को लेकर भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि उन्हें गाने के लिए अच्छे गीत मिले।

अरिजीत ने यहां शनिवार को मिर्ची म्यूजिक ऑवर्डस 2017 के दौरान कहा, “मैं किस्मत वाला हूं कि मुझे अच्छे गीत मिले। मेरे गानों को लोगों ने खूब पसंद किया। मैं सारा श्रेय संगीत निर्देशकों और निर्माताओं को देना चाहूंगा।”

अरिजीत ने कहा, “मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। मुझे इसका परिणाम भी मिल रहा है, जिसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। लोगों का रवैया अच्छा रहा है, पर किसी की भी राह आसान नहीं होती। मैंने भी जीवन में उतार-चढ़ाव देखे हैं।”

इस साल के अपने पसंदीदा गीत के बारे में पूछे जाने पर अरिजीत ने कहा, “एक साल में कई गाने रिलीज होते हैं, ऐसे में किसी एक के बारे में कहना मुश्किल है। हालांकि मुझे ‘एम.एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ का पलक मुच्छल का गाया ‘कौन तुझे’ पसंद है।”

गायन से संन्यास के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं कहीं नहीं जा रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493