अनिल सिंह (भोपाल)– भाजपा के मुख्यमंत्री आज से बहुत पहले समझ गए थे की चुनाव आने पर उनके और उनके विधायकों का काम जनता में अविश्वास पैदा कर देगा,अतः शिवराज ने लोगों से कहा कि मुझे और कमल को देखो,वोट मुझे दो उनकी यह बानी उनके ही कार्यकर्ता अब सामने ला रहे हैं।
भाजपा मुख्यालय पर विद्रोही प्रदर्शन हो रहे हैं
अभी तक नरसिंहगढ़ ,शिवपुरी,पिपरिया,होशंगाबाद,बैतूल,विदिशा,ग्वालियर क्षेत्र से विरोध प्रदर्शन करने कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय आ चुके हैं और भाजपा के कार्यालय मंत्री की डांट खा चुके हैं।हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आते हैं और हो -हल्ला करते हैं,लेकिन ख़ास यह है कि सब यही कहते हैं कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दो लेकिन फलां विधायक को नहीं।
अग्रपंक्ति में बैठे नेता परेशान हैं इस विद्रोह से
भाजपा की अग्र पंक्ति के दिग्गज अप इस डैमेज को कण्ट्रोल नहीं कर पा रहे हैं,वे कह रहे हैं की धीरे-धीरे यह विद्रोह ख़त्म हो जायेंगे,और ये ही कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में कार्य करेंगे,यह तो हर चुनाव में होता है।
भाजपा के कार्यकर्ता दबी जबान में रोष प्रगट कर रहे हैं
भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं ने पहचान न प्रगट करने की शर्त पर बताया की वे पिछले दस वर्षों से अपने आप को संगठन की धारा से कटा हुआ महसूस कर रहे हैं,कई बार अपने नेताओं के स्थिति बयान करने के बाद भी स्थिति वही की वही रही।
कांग्रेसी इस घटना से खुश हो रहे
जब कांग्रेसी नेताओं से भाजपा की इस स्थिति के बारे में पूछा गया तब मंद मुस्कराहट से उन्होंने बताया कि हम तो कब से कह रहे थे लेकिन अब यह बातें खुल कर सामने आ रही हैं,चुनाव तक देखिएगा क्या गुल खिलते हैं,कार्यकर्ताओं का विश्वास नेताओं से उठ गया है।
dharmpath.com dharmpath