भाजपा ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा : आदित्य ठाकरे

indexमुंबई –शिवसेना की युवा शाखा के नेता और पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के ‘अच्छे दिन’ आए तो उसे हमारी जरूरत नहीं रही। 24 वर्षीय युवा नेता ठाकरे ने भरोसा जताया है कि उनकी सरकार चुनाव के बाद महाराष्ट्र में अपने दम पर सरकार बनाने में कामयाब होगी। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 15 अक्टूबर को कराए जाएंगे।

सीएनएन-आईबीएन को दिए गए साक्षात्कार में आदित्य ने उनके पिता के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा की आलोचना करने के लिए भी भाजपा की खरीखोटी की। उद्धव ने गठबंधन को बहुमत मिलने की दशा में मुख्यमंत्री बनाए जाने की शर्त रखी थी जिसे भाजपा ने नहीं माना और दोनों दलों का गठजोड़ टूट गया।

युवा शिवसेना के प्रमुख ने भाजपा पर उनकी पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493