भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची अगले सप्ताह तक

bjp-first-list-of-candidates-next-week-150x150भोपाल। मप्र में भाजपा अगले सप्ताह अपने चुनिंदा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की तैयारी में है। सब कुछ ठीक रहा तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इस बार मुरैना को छोड़ ग्वालियर के चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। भोपाल सीट को लेकर भी भाजपा हाईकमान विचार विमर्श में जुटा है। संभवत: 8 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी करीब आधा दर्जन उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है।

लोकसभा में ग्वालियर का प्रतिनिधित्व कर रही यशोधरा राजे विधानसभा चुनाव जीत कर मंत्री बन चुकी हैं। ग्वालियर में महल की राजनीति और कांग्रेस की तगड़ी चुनौती का मुकाबला करने भाजपा हैवीवेट प्रत्याशी तलाश रही है। उधर मुरैना की परिस्थितियां इस बार कुछ बदली हुई हैं इसलिए तोमर अपने लिए ग्वालियर को ज्यादा मुफीद मान रहे हैं। फिलहाल तोमर इस मुद्दे पर मौन साधे हैं लेकिन वे इससे इंकार भी नहीं कर रहे। लेकिन पार्टी ने यह प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया है। आठ मार्च को दिल्‍ली में बैठक

दिल्ली में 8 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, इसके पहले भाजपा प्रदेश में भी बैठक कर अपनी सिफारिशों से केंद्र को अवगत करा देगी। संभवत: इसके बाद पहली सूची जारी कर दी जाएगी। इस बात की संभावना है कि भाजपा अपनी पहली सूची में ग्वालियर से तोमर, विदिशा से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, इंदौर सुमित्रा महाजन, जबलपुर राकेश सिंह और टीकमगढ़ में वीरेंद्र खटीक के अलावा एक-दो और उम्मीदवारों का एलान कर सकती है। मुरैना सीट अपने कब्जे में रखने के लिए भाजपा दो-तीन नामों पर विचार कर रही है। इनमें पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह और कांग्रेस से भाजपा में आए चौधरी राकेश सिंह का नाम प्रस्तावित है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493