‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली के लिए गांधी मैदान तैयार

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रविवार को हो जा रही ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली को लेकर पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान पूरी तरह तैयार है। रैली को लेकर मैदान में दो मंच बनाए गए हैं।

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रविवार को हो जा रही ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली को लेकर पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान पूरी तरह तैयार है। रैली को लेकर मैदान में दो मंच बनाए गए हैं।

जहां एक ओर रैली को लेकर पूरे पटना में सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, वहीं पूरा पटना हरे रंग के राजद के पोस्टर, बैनरों और झंडे से पट गया है। इस रैली के लिए सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पूरा पटना भर गया है। लोग उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली भाजपा को भगाने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा, “जनता अब आ गई है, नरेंद्र मोदी कुर्सी खाली करो। नीतीश कुमार सत्ता छोड़ो।”

इससे पूर्व लालू ने ट्वीट कर कहा, “गांधी मैदान पट चुका है। अभी भी सड़कों पर लाखों लोग हैं। नीतीश पटना छोड़कर गया चले गए।”

उन्होंने आगे लिखा, “जन जन की अब यही पुकार, गांधी मैदान से हुई ललकार ,देश से भगाओ भाजपा सरकार।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने गांधी मैदान भरने का दावा करते हुए कहा, “धन्यवाद बिहार की महान व न्यायप्रिय जनता। हमने तो सिर्फ 25 लाख लोग ही बुलाए थे। गांधी मैदान भर चुका है। 75 लाख लोग अभी भी सड़कों पर हैं।”

लालू ने चुनौती देते हुए आगे लिखा, “लालू का रिकॉर्ड लालू की जनता ही तोड़ती है। आओ मैदान में, लड़ो लालू से। जनता बोल रही है ‘भाजपा भगाओ।”‘

लालू ने दावा किया कि इस रैली में 20 राजनीतिक दल के नेता हिस्सा लेंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी का दावा है कि ‘पटना में रैली नहीं, रैली में पटना’ है। उन्होंने कहा कि यह भीड़ दिखा रही है कि देश में जो तानाशाही चल रही है, यह उसका विरोध है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज के अनुसार, रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर 6,000 से अधिक जवानों सहित 500 अधिकारियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रैली में आने वाले भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया जा रहा है। छोटे वाहनों को भी गांधी मैदान तक आने की इजाजत नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493