भाजपा महिला मोर्चे की दिल्ली दौड़-भोपाल में सूना कार्यालय

10469421_741399969257234_9092762667830939045_n(खुसर-फुसर)-मध्यप्रदेश भाजपा के मुख्‍यालय में महिला मोर्चे के कक्ष पर ताला पड़ा है,कारण सभी महिला नेत्रियां दिल्ली गयी हैं,अब जाना तो कुछ को था लेकिन आगामी समय में भाजपा में सत्ता में पद बंटने वाले हैं तब सभी अपनी जुगाड़ बैठाने दिल्ली चली गयीं और बड़े नेताओं से मिलने लगीं क्योंकि दिल्ली हर कोई तो जा नहीं सकता,इनमे एक ने बाजी मारी और सभी से मेल -मिलाप बढ़ा लिया,उसे देख बाकियों से भी नहीं रहा गया और उन्होने भी दिल्ली का रुख किया.

अब भाजपा महिला मोर्चे के कार्यालय का ताला खोलने वाल भी कोई नहीं है भोपाल में.देखते हैं इन नेत्रियों की मेहनत क्या रंग लाती है और लाल -बत्ती किसे-किसे मिलती है वैसे ज्यादा नेत्रियां स्मृति ईरानी के भरोसे हैं लेकिन एक-दो ने तो खूब मेहनत की और सभी जीते नेताओं को दिल्ली में यह बता दिया की चुनाव ही नहीं अभी भी वे मेहनत कर रहीं है अब जो 33 प्रतिशत आरक्षण भी आने को है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493