भाजपा सरकार का आदिवासी प्रेम केवल दिखावा और छलावा:आप प्रदेश अध्यक्ष का आरोप

भोपाल- मध्य प्रदेश में सामने आ रहे आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार खुद को आदिवासी वर्ग की हितैषी बताने का ढोंग करती है लेकिन सच्चाई सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का आदिवासियों की सुरक्षा और सम्मान से कोई सरोकार नहीं हैं। भाजपा सरकार में आदिवासियों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं।

रानी अग्रवाल ने रविवार को अपने बयान में कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के राज में आदिवासी वर्ग के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों पर केवल अत्याचार करती है और खुद को आदिवासियों की हितैषी बताती है। आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एससी-एसटी एक्ट के 2627 केस दर्ज किए गए हैं। ये आंकड़ा कम होने के बजाय साल दर साल और बढ़ता जा रहा है। सरकार प्रदेश में अपराध पर अकुंश लगाने में नाकाम हो रही है।

रानी अग्रवाल ने कहा कि पहले सीधी कांड में भाजपा नेता द्वारा एक आदिवासी के साथ अमानवीय कृत्य किया गया और फिर इंदौर में दो आदिवासियों भाइयों के साथ मारपीट, ग्वालियर में आदिवासी लोगों से मारपीट और उन्हें अपमानित करने की घटना सामने आई। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार आदिवासी वर्ग की सच्ची हितैषी है तो फिर उसके राज में आदिवासियों पर जुल्म और अत्याचार क्यों। क्यों आदिवासियों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है।

रानी अग्रवाल ने कहा कि आदिवासियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अत्याचार रोकने में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम है। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की नाकामी और आदिवासी वर्ग पर बढ़ते जुल्म को देखते हुए महामहिम राज्यपाल को प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493