भाजपा सांसद का दावा-बाबा रामदेव को ब्लैकमेल कर लिया था टिकट

8795_ramdev(धर्मपथ)-पश्चिम बंगाल से आसनसोल के सांसद सुप्रियो ने आनंदबाजार पत्रिका को दिये बयान में खुलासा किया है की उन्हें टिकट बाबा रामदेव की सिफारिश पर मिला था,जो की बाबा ने अपनी पोल खुलने के डर से सुप्रियो के लिये की थी.सुप्रियो ने लिखा है कि 28 फरवरी को वह एक जहाज में रामदेव के बगल में सफर कर रहे थे। सुप्रियो ने रामदेव को टिकट बंटवारे पर किसी से चर्चा करते सुना। सुप्रियो ने दावा किया है कि उन्‍होंने रामदेव से कहा, ‘ बाबा, मुझे भी टिकट चाहिए। और अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो मैं मीडिया में बताऊंगा कि आप लोगों को कैसे टिकट दे रहे हैं।’ सुप्रियो का कहना है, ‘रामदेव मान गए और उन्‍होंने अपने पर्सनल सेक्रेटरी को मेरा नंबर नोट करने के लिए कहा। इसके बाद 1 मार्च को राकेश नाम के एक शख्‍स ने कॉल किया, जिसने खुद को आरएसएस का प्रचारक बताया।

इसके तीन दिन बाद रामदेव की कॉल आई, जिन्‍होंने बताया कि मेरा टिकट कन्‍फर्म हो गया है। जब मैंने बताया कि मैं पैसे नहीं खर्च कर पाऊंगा तो रामदेव हंसने लगे और कहा कि इसका ध्‍यान बीजेपी रख लेगी। लेकिन तुम वादा करो कि तुम पवन मुक्‍त आसन सीखोगे।’
7 मार्च को बीजेपी राज्‍य अध्‍यक्ष राहुल सिन्‍हा ने बाबुल सुप्रियो को कॉल करके आसनसोल से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा। सुप्रियो ने जब इसकी वजह जाननी चाही तो सिन्‍हा ने कहा कि वह इलाका हिंदी बेल्‍ट है और सुप्रियो हिंदी भी बोल लेते हैं। सिन्‍हा ने कहा कि उन्‍हें भरोसा है कि अगर कड़ी मेहनत की जाए तो उस सीट पर जीत मिल सकती है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493