भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह दोबारा चुने गए कुश्ती संघ के अध्यक्ष (लीड-1)

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को रविवार को दोबारा भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। सिंह का चयन निर्विरोध हुआ।

भारतीय कुश्ती संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कांस्टीट्यूशन क्लब में हुए मतदान में पदाधिकारियों और अधिकारियों ने बिना किसी विरोध के अगले चार साल के लिए सिंह को अध्यक्ष चुना।

संघ के चुनाव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश एसआर सिंह की देखरेख में हुआ। एसआर सिंह को इन चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।

सिंह के अलावा बाकी सभी अधिकारियों का भी चयन निर्विरोध हुआ। आइडी नानावती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीएन प्रसूद को महासचिव और भोलानाथ सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा राज सिंह, हमजा बिन उर, आसित कुमार साहा, बीसी दास, के. रवि कुमार, एन. फोनी, एन. खालो और आरके हुड्डा को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493