भानु, सोनल के साथ काम करना अद्भुत रहेगा : ऐश्वर्या खरे

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी शो ‘साम दाम दण्ड भेद’ में बुलबुल के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या खरे ने कहा है कि ‘शो में सोनल वेंगुर्लेकर और भानु उदय जैसे अद्भुत सह-कलाकार हैं जिनके साथ उन्हें काम करना है।’

शो में, ऐश्वर्या को एक स्थानीय लड़की के रूप में दिखाया गया है जो अपनी शादी होने का इंतजार कर रही है, लेकिन गांव की स्थानीय राजनीति के कारण उसकी शादी तय नहीं हो पा रही है।

ऐश्वर्या ने एक बयान में कहा, “मैं इस तरह के दमदार कंटेट के साथ शो में प्रवेश करने के लिए उत्साहित हूं और मैंने इसके लिए महीनों तक इंतजार किया है। बुलबुल के रूप में मेरा किरदार काफी अच्छी तरह से लिखा गया है, इसलिए मैं सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद कर रही हूं। मेरे सह-कलाकारों भानु उदय और सोनल वेंगुर्लेकर के साथ काम करना अद्भुत रहेगा।”

‘साम दाम दण्ड भेद’ स्टार भारत पर प्रसारित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493