मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ में एक बुलडॉग की एंट्री होगी।
निर्माताओं ने कहानी को मनोरंजक बनाने के लिए कुत्ते को इसका हिस्सा बनाने की योजना बनाई है।
विभूति (आसिफ शेख), जानकीदास नाम का एक कुत्ता खरीदेंगे। कुत्ते की खासियत यह है कि यह मां के बारे में बुरा बोलने वाले व्यक्ति की जिंदगी को नरक बना देता है।
नई एंट्री के बारे में आसिफ ने कहा, “मुझे बिल्लियां बहुत पसंद हैं और मेरे पास घर में पालतू बिल्ली है। लेकिन, मैं कुत्तों का शौकीन नहीं हूं।”
dharmpath.com dharmpath