मुंबई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि मशहूर कॉमेडी टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के एक खास एपिसोड के लिए जब उन्होंने शूटिंग की तो उन्हें इसमें काफी मजा आया।
रणवीर का यह भी मानना है कि शो के सभी कलाकार बेहद प्रतिभावान हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार है।
इस खास एपिसोड में शो के एक मुख्य किरदार विभूति (आसिफ शेख) अंगूरी भाभी (शिल्पा शिंदे) को प्रभावित करने के लिए रणवीर से टक्कर लेते दिखाई देंगे और रणवीर, अंगूरी भाभी को अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के कुछ संवाद बोलने में मदद करते दिखाई देंगे।
रणवीर ने एक बयान में कहा, “मानना पड़ेगा कि इस शो की टीम बेहद शानदार और मजेदार है। शूटिंग करते समय हमें बेहद मजा आया। मैं इस एपिसोड को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
रणवीर के साथ शो का खास एपिसोड गुरुवार को प्रसारित होगा।
रणवीर की संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ शुक्रवार को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath