भारतबंेज ने नया 16-टन इंटरसिटी कोच लॉन्च किया

चेन्नई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतबंेज ने गुरुवार को नया 16-टन इंटरसिटी कोच लॉन्च किया। यह कोच अंतर-शहरी यात्रा के बढ़ते वर्ग पर लक्षित है। नया इंटरसिटी कोच 9-टन की श्रेणी में भारतबेंज के स्कूल, स्टाफ एवं टूरिस्ट बसों के पोर्टफोलियो में नया संकलन है।

डैमलर इंडिया कॉमर्शियल व्हीकल्स (डीआइसीवी), डैमलर एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी ईकाई भारतबेंज ने वाहन की अनूठी ओपेन सैलून डिजाइन की बदौलत यह अत्यधिक आरामदायक राइड प्रदान करता है। फ्रंट माउंटेड इंजन की बदौलत यह डिजाइन अकाउस्टिक इंसुलेशन को बढ़ाती है।

लांच के मौके पर डैमलर बस इंडिया के प्रबंध निदेशक मार्कस विलिंगर ने कहा, “हमने अंतर-शहरी यात्रा को नए मुकाम तक ले जाने के लिए नए भारतबेंज इंटरसिटी कोच को डिजाइन किया है: यह यात्रियों एवं चालकों के लिए ज्यादा सुरक्षित एवं आरामदायक अनुभव देने के साथ ही ऑपरेटर्स के लिए अधिक मूल्य प्रदान करेगा। यह उत्पाद प्रमाणित बीएस-4 तकनीक से लैस है।”

यात्रियों के आराम के लिए इंजन से संचालित कंप्रेसर के साथ दमदार एयर कंडिशनर न सिर्फ केबिन में यात्रियों के लिए आनंददायक माहौल बनाता है। बल्कि चालकों के लिए भी इसे कम थकाने वाला कार्यस्थल बनाता है जिससे उन्हें सतर्क रहने में मदद मिलती है।

सुरक्षित यात्रा के लिए बिना किसी वेल्डेड पार्ट्स के साथ तैयार, लाइटवेट संरचना न सिर्फ वाहन को अतिरिक्त मजबूती देती है बल्कि इसके गुरुत्वाकर्षण के केन्द्र को भी कम करती है। इस तरह वाहन को अतिरिक्त स्थिरता मिलती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493